भारतीय सैनिकों की शहादत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बात

India China Border Tension:चीन की इस घटना से देश में लोग अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं. इसी क्रम में खेल जगत के जाने माने सलेब्रिटी ने सोशल मीडिया पर चीन के प्रति अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं.

Advertisements
Advertisements

India China Border Tension: भारत चीन सीमा पर बीते दिन हुए हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए. इसमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल है. बता दें लद्दाख से सटी LAC पर गलवान घाटी में ये घटना सोमवार और मंगलवार की देर रात हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में चीनी सेना को भी बहुत नुकसान हुआ है. चीन की इस घटना से देश में लोग अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं. इसी क्रम में खेल जगत के जाने माने सलेब्रिटी ने सोशल मीडिया पर चीन के प्रति अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं.

पूर्व क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चीनी सेना सुधार जाएं. उन्होंने एक शहीद जवान की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि कर्नल संतोष बाबू को हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने सीमा पर बलिदान दिया है.

यह भी पढ़े:  घर लौटे कपिल देव, दिल का दौरा पड़ने के बाद से थे अस्‍पताल में भर्ती
Advertisements

https://www.instagram.com/p/CBf-fxHjavH/

Advertisements

वही शिखर धवन ने लिखा कि ये बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा. भारतीय सेना के जवान सहित अधिकारी जो इसमें शहीद हुए हैं उनके प्रति संवेदनाएं, हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं.

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपना दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि हम सैनिकों के इस बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे.

यह भी पढ़े:  India Vs Australia T20: जानिए भारत-ऑस्ट्रेलिया टी 20 सीरीज का पहला मैच कब कहाँ और कैसे देखे

वही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए लिखा कि उन जवानों को सलाम जिन्होंने गलवान घाटी पर अपने प्राणों की आहुति दी है, कोई भी लोग सैनिक से ज्यादा निस्वार्थ और बहादुर नहीं होते, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना. मुझे आशा है कि वे इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति पाएंगे.

यह भी पढ़े:  जल्द ही भारतीय सेना में शामिल होगी अग्नि 5 मिसाइल, जाने इसकी खूबियां

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 17, 2020 1:34 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें