India Vs England 4th Test: चौथे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा

India Vs England 4th Test: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज को जीत लिया है.

India Vs England 4th Test: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज को जीत लिया है. भारत 3-1 से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है.

भारत ने खेलते हुए पहली पारी में 365 रन बनाए थे और 160 रनों की बढ़त ली थी लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.5 ओवर में 135 रन ही बना सकें और इस तरह उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा. अक्षर पटेल (5/48) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/47) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने ये जीत हासिल की है.

इंग्लैंड की तरफ से डेनियल लॉरेंस ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 कप्तान जोए रूट ने 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए. इसके अलावा ओली पोप ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए.

यह भी पढ़े:  राहुल द्रविड़ को मिला सबसे बड़ा सम्मान, आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल

इसके साथ ही भारत अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2021) के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. फाइनल मुकाबला इस साल 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़े:  विराट कोहली ने दिया पीएम मोदी को फिटनेस चैलेंज, देखे वीडियो

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  विराट कोहली के घर आई नन्ही परी, पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

Updated On: March 6, 2021 8:19 pm

Related Posts