आईपीएल 2018 एलिमिनेटर: कोलकाता ने राजस्थान को 25 रनो से हराया

बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 25 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है।

बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 25 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाया। फिर इसके जवाब में राजस्थान को पूरे ओवर खेलने के बाद चार विकेट पर सिर्फ 144 रन बनाया। जिसकी वजह से राजस्थान आईपीएल से बाहर हो गई है।

यह भी पढ़े:  GT Vs SRH Live Streaming: गुजरात टाइटंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद Live IPL मैच कब, कहां देखें

वहीं कोलकाता को फाइनल में अपनी पक्की जगह बनाने के लिए शुक्रवार को क्वालीफायर-2 में हैदराबाद से भिड़ेगी। क्वालीफायर दो की विजेता रविवार को खिताबी मुकाबले में चेन्नई के सामने उतरेगी।

यह भी पढ़े:  India vs England 1st Test: बर्मिघम टेस्ट में भारत को 194 रनों का लक्ष्य

एक समय कोलकाता की टीम 24 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी, लेकिन कप्तान कार्तिक ने 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से खेली गई 52 रनों अर्धशतकीय पारी से टीम को संभाला और फिर अंत में रसेल ने महज 25 गेंदों की पारी में पांच छक्के और तीन चौकों की मदद से नाबाद 49 जड़कर कोलकाता को बचाने लायक स्कोर दिया।

यह भी पढ़े:  ICC World Cup 2019: भारत Vs दक्षिण अफ्रीका मैच का Live Cricket Score यहां पर देखें

राजस्थान भी एक समय जीत के रास्ते पर थी, लेकिन जैसे ही आंजिक्य रहाणे (46) और संजू सैमसन (50) आउट हुए टीम हार को मजबूर हो गई।

Updated On: June 28, 2020 6:30 pm

Related Posts