जोधपुर: पिता ने चार वर्षीय मासूम का गला रेतकर की हत्या, बोला- कुर्बानी दी

Advertisements
Advertisements

आदमी हैवानियत की किस हद तक जा सकता है आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे। ये सनसनीखेज मामला राजस्थान के जोधपुर से आया है. जो आपका दिल दहला देगी। जहा एक 25 वर्षीय पिता ने अपने ही चार साल की बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी।

शनिवार को जोधपुर पुलिस ने अपराधी और उस बच्ची के पिता नवाब अली को गिरफ्तार कर लिया है। और जांच में ये पता चला है कि उसने अल्लाह को खुश करने के लिए अपनी चहेती बच्ची रिजवाना की कुर्बानी दी है। और अपनी बच्ची को मारने से पहले उसने उसे बाजार घुमाया, खिलाया-पिलाया और सोने से पहले कलमा भी पढ़वाया।

यह भी पढ़े:  बेखौफ बदमाशो ने यूपी कॉलेज परिसर में सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली
Advertisements

जोधपुर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शुक्रवार सुबह नवाब अली कुरैशी की बड़ी बेटी रिजवाना का शव घर पर बरामद हुआ था। जिसमे पूछताछ में पिता नवाब अली की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं।

यह भी पढ़े:  सोनीपत में नाबालिग से गैंगरेप कर बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी
Advertisements

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाब ने पुलिस से कहा, ‘मैं एक नमाजी हूं और अपनी जिंदगी से ज्यादा मैं अपनी बच्ची से प्यार करता था। मैंने अपनी बेटी की कुर्बानी दी है।

पुलिस ने मुताबिक, कुरैशी की बेटी रिज़वाना कुछ दिन पहले अपने नानी के घर गई थी। नवाब ने रिजवाना को बृहस्पतिवार को ननिहाल से अपने घर बुलाया और बेटी रिजवाना के इच्छा अनुसार उसे मिठाई और फल भी खिलाए। रात में जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तब नवाब अली उठा और उसने अपनी बेटी को भी उठाया। वह रिजवाना को बरामदे में लेकर गया और उसे गोद में बैठाकर कलमा पढ़ने लगा। और उसके बाद उसे कुर्बान कर दिया।

यह भी पढ़े:  डायपर पहनाने के बहाने तीन साल की बेटी से करता रहा बालात्कार

Updated On: June 10, 2018 6:03 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें