जाने Maruti Ciaz facelift भारत में कब होगा लॉन्च और इसकी खासियत

Advertisements
Advertisements

जापान की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने सियाज मॉडल के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फेसलिफ्ट सियाज को इस साल जुलाई में लॉन्च कर सकती है। 2018 मारुति सुजुकी सियाज टेस्टिंग के दौरान नजर आई। जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़े:  दमदार लुक के साथ नई TVS अपाचे लॉन्च, कीमत 1,07,270 रुपये

अगर इस कार के इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सियाज फेसलिफ्ट के पेट्रोल संस्करण में हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लेस 1.5 लीटर के15बी इंजन लगाया गया है जो कि 105 पीएस की अधिकतम पावर और 138 एनएम का टार्क पैदा करेगा।

Advertisements

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सियाज फेसलिफ्ट के डीजल संस्करण में 1.5 लीटर का इंजन दिया जाएगा जबकि पहले वाले मॉडल में 1.3 लीटर के फायट इंजन दिया गया था। फिलहाल कंपनी पेट्रोल संस्करण को बाजार में उतार रही है। डीजल वेरिएंट कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े:  Volvo ने लांच की नई इलेक्ट्रिक SUV XC40, सिंगल चार्ज में चलेगी 418 km, जानें कितनी है कीमत
Advertisements

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद मारुति सुजुकी सियाज फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Ciaz Facelift) की मुकाबला हुंडई वरना (Hyundai Verna) और होंडा सिटी (Honda City) से हो सकता है।

यह भी पढ़े:  रॉयल एनफील्ड ने अपने दो नए मॉडल को अमेरिका में किया लांच, जाने फीचर्स

अगर इस कार के कीमत की बात की जाए तो सियाज फेसलिफ्ट की कीमत पहले वाले मॉडल से अधिक हो सकती है। पहले वाले मॉडल की बाजार में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.43 लाख रुपये है।

Updated On: June 9, 2018 7:18 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें