अर्जुन तेंदुलकर का अंडर -19 में हुआ चयन, जाने सचिन ने क्या कहा

दुनिया के महान बल्लेबाज और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 में चयन हो गया है.

दुनिया के महान बल्लेबाज और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 में चयन हो गया है. अर्जुन को पहली बार टीम इंडिया की अंडर- 19 टीम में जगह मिली है। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को जुलाई में दो चार दिवसीय और पांच एक दिवसीय मुकाबला खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। आॅलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का चयन चार दिवसीय मैच के लिए किया गया है।

यह भी पढ़े:  महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी

अर्जुन तेंदुलकर की उम्र 18 साल है। वह बाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी भी करते हैं। अर्जुन की इस पहली बड़ी कामयाबी के बाद अर्जुन के पिता तेंडुलकर ने कहा, कि यह उसके (अर्जुन) जीवन का खास पड़ाव है।

यह भी पढ़े:  Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर के प्रेरणादायक कोट्स जो बदल देंगे आपकी सोच

अर्जुन तेंदुलकर के चयन के बाद उनके पिता सचिन तेंडुलकर ने अपने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘हमें खुशी है कि अर्जुन को अंडर- 19 टीम में जगह मिली है। उसके क्रिकेट करियर में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अंजली (तेंडुलकर) और मैं हमेशा अर्जुन की पसंद का सपॉर्ट करते हैं और उसकी कामयाबी की दुआ करते हैं।’

Updated On: June 28, 2020 6:18 pm

यह भी पढ़े:  IPL 2022, KKR Vs PBKS Live Streaming: कब, कहां देखें पंजाब किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स मैच

Related Posts