Spotify म्यूजिक ने भारत में भी शुरू की अपनी सर्विस, जाने इसके खास फीचर्स

Advertisements
Advertisements

स्वीडन की जानी-मानी ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी Spotify ने अपनी सर्विसेज भारत में लांच कर दी है. इस म्यूजिक ऐप का टक्कर भारत में स्थित, जियो सावन, गाना म्यूजिक ऐप, विंक म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक से होगा. Spotify भारत में यूजर को हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी जैसी भाषाओं में ऑनलाइन म्यूजिक उपलब्ध कराएगा।

हाइलाइट्स

Spotify म्यूजिक ऐप मुफ्त होगा और प्रीमियम सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए यूजर को सिर्फ 119 रुपये प्रति महीने खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन अगर आपको 1 दिन का सब्सक्रिप्शन लेना है आप को 13 रुपये देने होंगे। Spotify के पुरे दुनियाभर में करीब 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।

यह भी पढ़े:  Oneplus Festival Offers 2023: वनप्लस स्मार्टफोन, टीवी और स्मार्टवॉच पर बंपर छूट, जानें पूरी डिटेल्स

Spotify के CEO डेनिएल एक के मुताबिक, Spotify म्यूजिक ऐप पर 9.6 करोड़ से ज्यादा गाने उपलब्ध है। Spotify ऐप पर भारत में बॉलीवुड सुपरहिट गाने, रीजनल कंटेंट आदि भाषाओं में गाने उपलब्ध होंगे।

Advertisements

Spotify म्यूजिक ऐप की खास बातें

Spotify में आपको पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट और रेकोमेंडेशन्स फीचर्स के साथ मोबाइल में उपलब्ध म्यूजिक को भी आप एक्सेस कर सकते है. Spotify के जरिये आप अपने प्ले लिस्ट को भी शेयर कर सकते है। प्रीमियम यूजर्स को ऑफलाइन और एड-फ्री म्यूजिक हाई क्वालिटी में एक्सेस करने को मिलेगा। Spotify ऐप का प्रीमियम फ्री ट्रायल 30 दिनों का है। सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  अॉनर 9N स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Updated On: March 2, 2019 9:34 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें