Skin Care Tips: गर्मियों में इन घरेलू उपायों से करें त्वचा की देखभाल

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में महिलाओ को त्वचा और स्किन से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याएं होने लगाती है. जिसकी वजह से वो लोग परेशान रहती है. इसलिए इस समस्याओं से बचने के लिए यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं.

Skin Care Tips: गर्मियों में इन घरेलू उपायों से करें त्वचा की देखभाल
Skin Care Tips: गर्मियों में इन घरेलू उपायों से करें त्वचा की देखभाल

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में महिलाओ को त्वचा और स्किन से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याएं होने लगाती है. जिसकी वजह से वो लोग परेशान रहती है. इसलिए इस समस्याओं से बचने के लिए यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें अपनाकर घर पर ही आसानी से अपनी त्वचा की अच्छी देखभाल कर सकती है. तो चलिए शुरू करते है-

Hair Care Tips In Hindi: गर्मी के मौसम में बालों की देखभाल कैसें करें, जानिए कुछ टिप्स

त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय – Skin Care Tips in Hindi

1. त्वचा की सही देखभाल

गर्मियों में अपनी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए घर में ही आप आसानी से फेसपैक बनाया जा सकता है. फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 केला लें. इसके बाद इसे अच्छे से मसल लें. फिर इसमे 1 छोटा चम्मच मिल्क पावडर लें और १ बड़ा चम्मच शहद लें. अब इन तीनो को अच्छी तरह से मिला लें. अब इस फेसपैक को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे चेहरे में निखार आ जाएगा.

यह भी पढ़े:  Home Remedies for Good Sleep: नींद ना आने की समस्या को पल में करें दूर, अपनाएं ये उपाय

2. फटे हुए होठों का उपचार

अगर गर्मी में आपके होठ फट रहे है, तो आप गुलाब का फूल लें और उसे अच्छी तरह से पीस लें, फिर इसमे मक्खन को अच्छे से मिक्स कर लें और रात में सोने से पहले लगा ले सुबह होने पर धुल लें. इसके प्रयोग करने से आपके होठ मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे.

यह भी पढ़े:  एसिडिटी से परेशान? घर की रसोई में मौजूद ये 5 चीजें दिलाएंगी छुटकारा, जानें कैसे

3. त्वचा की खुजली से निजात

गर्मी के मौसम में बहुत लोगों को त्वचा में खुजली होने का कारण त्वचा का सूखापन हो जाता है. इसलिए त्वचा की खुजली से छुटकारा पाने के लिए आप 1 चम्मच मलाई, ग्लिसरीन की कुछ बुँदे, गुलाब जल 1 चम्मच और 1 चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को होठों पर, गर्दन व चेहरे में रोजाना सोने से पहले लगाए. इसके प्रयोग से त्वचा चमकदार बनेगी और खुजली की समस्या ख़त्म हो जाएगी.

4. मुरझाये हुए चहरे का उपचार

अगर आपकी स्किन ड्राई या रूखी है, तो 1/2 कप कोका, 3 बड़े चम्मच हेवी क्रीम, 1/3 कप पका पपीता, 1/2 कप शहद और जौ के पाउडर एक साथ मिलाए. इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें. पपीते में प्रचुर मात्रा में विटामिन की मात्रा पाई जाती है जो कि त्वचा को झुर्रियों रहित, नमीयुक्त और जवां रखता है. खीरे का रस एक नेचुरल क्लींजर है इसलिये खीरे के रस में थोड़ा सा दूध मिलकर क्लींजिंग मिल्क की जगह प्रयोग करें.

यह भी पढ़े:  Pimple Skin Care Tips: पिंपल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Skin Care Tips in Hindi: जानें निखरी और गोरी त्वचा पाने के घरेलू उपाय

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 18, 2022 1:01 pm

Related Posts