वायरल: इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली ने शेयर की धोनी और धवन की फोटो

इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने एयरपोर्ट पर खूब मस्ती की। फ्लाइट बोर्ड करने के बाद कप्तान विराट कोहली ने एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके साथ शिखर धवन और महेंद्र सिंह धौनी नजर आ रहे हैं.

इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने एयरपोर्ट पर खूब मस्ती की। फ्लाइट बोर्ड करने के बाद कप्तान विराट कोहली ने एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके साथ शिखर धवन और महेंद्र सिंह धौनी नजर आ रहे हैं। कप्तान विराट कोहली इस दौरे को लेकर बहुत उत्साहित है। करीब तीन महीने के लंबे दौरे के लिए टीम इंडिया आज इंग्लैंड रवाना हो चुकी है.

यह भी पढ़े:  विराट कोहली ने अनुष्का के साथ शेयर किया जिम का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

विराट कोहली ने जैसे ही फोटो शेयर की है, उसमें उनके बगल में शिखर धवन बैठे हैं और धवन के बगल में धौनी। ये फोटो फैन्स को खूब पसंद आ रही है। फैन्स ने जहां टीम इंडिया को बेस्ट ऑफ लक कहा, तो वहीं क्लीन स्वीप की मांग भी की।

यह भी पढ़े:  India vs England T20: रोहित के नाबाद शतक से, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

आपको बता दे, 27 जून को भारत अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। दो मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जो कि १ अगस्त से शुरू होगा।

Updated On: May 28, 2020 10:28 pm

यह भी पढ़े:  MS Dhoni: Profile, Cricket Career, Records, Interesting Facts, Awards, Controversy and More

Related Posts