Honeymoon Tips: हनीमून पर जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये खास चीजें, ट्रिप बन जाएगी यादगार

Honeymoon Tips: शादी के बाद हनीमून पर जा रही हैं? ट्रिप को यादगार बनाने के लिए बैग में जरूर रखें लॉन्जरी, बिकिनी, स्लीप वियर, जैकेट और अन्य जरूरी सामान।

Honeymoon Tips हनीमून पर जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये खास चीजें, ट्रिप बन जाएगी यादगार (Image Credit: Pixabay)
Honeymoon Tips हनीमून पर जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये खास चीजें, ट्रिप बन जाएगी यादगार (Image Credit: Pixabay)
Advertisements
Advertisements

शादी के बाद हनीमून वो खास समय होता है, जब पति-पत्नी एक-दूसरे के सबसे करीब आते हैं। नई जगह, खूबसूरत नज़ारे और साथ बिताया हर पल रिश्ते को और गहरा बना देता है। लेकिन अगर हनीमून पर निकलने से पहले कुछ जरूरी चीजें पैक करना भूल जाएं, तो ये खास ट्रिप थोड़ी असहज भी हो सकती है। अगर आप भी जल्द हनीमून पर जाने वाली हैं, तो ये जरूरी चीजें अपने बैग में जरूर रखें।

हनीमून पर जाने से पहले बैग में क्या-क्या रखें?

खूबसूरत लॉन्जरी

कई महिलाएं पति को रिझाने के लिए फैंसी लॉन्जरी पहनती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि हनीमून पर आपके पति की नजर बस आप पर ही जाकर रुके, तो इसके लिए खूबसूरत सी लॉन्जरी को अपने बैग में जरूर रख लें। लॉन्जरी खरीदते समय अपनी पसंद और कंफर्ट का जरूर ख्याल रखें। अगर आप हनीमून के लिए विदेश जा रही हैं, तो वहां इसे खरीदना आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है, इसलिए इसे अपनी पसंद की बाजार से पहले ही खरीद लें।

यह भी पढ़े:  Jammu Kashmir Destinations: गर्मियों की छुट्टियों के लिए जम्मू-कश्मीर में घूमने लायक जगहें
Advertisements

बीच डेस्टिनेशन के लिए बिकिनी

अगर आप हनीमून के लिए किसी ऐसी जगह पर जा रही हैं जहां बीच हों, तो आप अपने साथ बिकिनी जरूर लेकर जाएं। अपनी पसंद के हिसाब से बिकिनी चुनें। ऐसी जगहों पर जा रही नवविवाहित महिलाओं के लिए बिकिनी सबसे जरूरी होती है।

Advertisements

स्पेशल डेट नाइट ड्रेस

ज्यादातर लोगों के हनीमून का पहला दिन रोमांटिक डिनर से शुरू होता है। इस मौके को खास बनाने के लिए आप जरूर अपनी बेस्ट ड्रेस पहनना चाहेंगी। हनीमून पर जाने से पहले स्पेशल डेट नाइट आउटफिट जरूर खरीद लें।

यह भी पढ़े:  World Amazing Facts: दुनिया के 10 हैरान कर देने वाले अनोखे तथ्य, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे

बर्थ कंट्रोल पिल्स

हनीमून पर अक्सर कुछ लम्हें ऐसे भी होते हैं जिनपर खुद का भी बस नहीं होता। ऐसे में बर्थ कंट्रोल पिल्स को अपने बैग में जरूर रख लें। दरअसल कई देशों में इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव (गर्भ निरोधक दवाइयां) को लेकर अलग-अलग नियम हैं। इन्हें बर्थ कंट्रोल पिल्स भी कहा जाता है। भारत में कई जगहों पर तय मानकों के मुताबिक इन पिल्स को नहीं बेचा जाता है, लिहाजा बगैर किसी देरी के इन पिल्स को अपने सामान में शामिल कर लें।

हल्का और काम का बैगपैक

एडवेंचर के शौकीन कुछ कपल हनीमून पर ट्रैकिंग भी पसंद करते हैं, ऐसे में आप भारी-भरकम बैग तो अपने साथ नहीं ले जा सकते। लिहाजा आप अपने सामान में एक छोटा बैगपैक जरूर रख लें ताकि जरूरत के समय यह आपके काम आ सके।

स्टाइलिश स्लीप वियर

शादी के बाद कई चीजें बदल जाती हैं। अगर आप रात को सोते समय टॉप और लोअर पहनने की आदी हैं, तो यह आदत बदल दीजिए। अब आप अपने पति के साथ अपना बेडरूम शेयर कर रही हैं, तो ऐसे में सैटिन पायजामा/शॉर्ट्स और सैटिन टॉप कैरी करें। या फिर आप अपनी और अपने पति की चॉइस के हिसाब से नाइट वियर खरीदें।

यह भी पढ़े:  Top 10 Travel Tips: कहीं घूमने जाने से पहले इन 10 बातों रखे ध्यान, तो कभी नहीं खाएंगे धोखा

हर मौसम के लिए जैकेट

आप हनीमून के लिए कहीं भी जा रही हों, एक जैकेट अपने साथ जरूर लेकर जाएं। यह किसी भी समय आपके काम आने वाली चीज है। हालांकि आपको ठंड महसूस होने पर आपका पार्टनर अपनी जैकेट आपको जरूर दे देगा, लेकिन फिर भी एक जैकेट आपके बैग में जरूर होनी चाहिए। जैकेट आपके लुक को भी स्टाइलिश बनाने में आपकी मदद करती है।

Conclusion

हनीमून सिर्फ घूमने का नहीं, बल्कि रिश्ते को नई शुरुआत देने का समय होता है। अगर आप पहले से सही तैयारी कर लें और जरूरी चीजें साथ रखें, तो आपकी ट्रिप बिना किसी परेशानी के यादगार बन सकती है।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें