Amla Health Benefits: बालों से लेकर त्वचा तक, जानिए आंवला के चमत्कारी फायदे

Amla Health Benefits in Hindi: आंवला विटामिन सी, मिनरल्स, आयरन, अन्य विटमिन्स और पोषक तत्वों का एक भरपूर स्रोत है, जो हमारे शरीर और बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है.

Amla Health Benefits: बालों से लेकर त्वचा तक, जानिए आंवला के चमत्कारी फायदे
Amla Health Benefits: बालों से लेकर त्वचा तक, जानिए आंवला के चमत्कारी फायदे (Image from Pixabay)

Amla Health Benefits: आंवला अपने स्वास्थ्य और पोषण संबंधी गुणों के कारण बहुत प्रसिद्ध है. इसमे एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा में पाई जाती है. किसी भी प्रकार के त्वचा संबंधी रोगों के लिए आंवला एक उत्तम विकल्प है. आपको बता दें, आंवला विटामिन सी, मिनरल्स, आयरन, अन्य विटमिन्स और पोषक तत्वों का एक भरपूर स्रोत है, जो हमारे शरीर और बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है. आज के इस लेख में हम आपको आवला के लाभ के बारे में बताने जा रहे है. तो चलिए शुरू करते है.

आंवला के फायदे (Amla Health Benefits in Hindi)

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है

आंवला मे विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो संतरे से 20 गुना अधिक होता है. आवला आपके शरीर की गर्मी को कम करता है और शरीर मे तापमान सामान्य बनाए रखता है और आपकी त्वचा को भी चमकीला बनता है.

यह भी पढ़े:  Liver Damage Symptoms: क्या आपका लिवर सही से काम कर रहा है या नहीं ? इन 7 लक्षणों से करें पहचान

खून को साफ करता है आंवला

रोजाना आवला रस मे शहद मिलाकर पीने से अस्थमा और श्वासनली का प्रदाह जैसी बीमारियो से आराम मिलता है. आंवला खून को भी साफ करता है. आप आंवला को खा सकते है या इसके पाउडर का सेवन कर सकते है. अगर आपको गैस की समस्या है तो आप शहद की जगह घी का उपयोग करे.

शारीरिक तापमान को बनाए रखना

गर्मियो मे आंवला का रस बहुत ही फयदेमंद होता है ये आपके शरीर की गर्मी को बाहर निकालता है और लूँ से भी बचाता है.

चेहरे की चमक को वापस लाएं

अगर आप रोजाना आंवले के रस के साथ शहद मिलाकर पिया जाए तो आपके चेहरे की चमक बढ़ जाएगी और किसी प्रकार का दाग भी नही होगा आपके चेहरे पर.

बालो के विकास

आंवला के रस को सिर की त्वचा पर लगाने पर आपके बालो के जड़ो को मजबूती प्रदान करती है. आंवला के पाउडर मे नीबू का रस मिलाकर बालो की जड़ो मे लगाने से आपके बाल मजबूत भी होगे. इसके आलावा कुछ लोग तनाव से आराम पाने के लिए आवला का उपयोग करते है.

यह भी पढ़े:  Hernia Symptoms in Hindi – हर्निया के लक्षण, कारण और उपचार

मूत्र मार्ग की सफाई

अगर आपको मूत्र से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको रोजाना 30 ML आंवला के रस का सेवन करना चाहिए. इससे आपको बहुत आराम मिलेगा और मूत्र की समस्या से निजात मिलेगा.

लाल रक्त कोशिकाओं का बढ़ना

जिन लोगो मे हिमोगोलोबिन की मात्रा की कमी होती है उन्हे रोजाना आंवला रस का सेवन करना चाहिए. आंवला शरीर मे लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ता है और जिससे खून की कमी नही होती.

आंवला के अन्य फायदे – Benefits of Indian Gooseberry

  1. आंवला दिल के लिए बहुत अच्छा होता है यह मांसपेशियो को शक्ति प्रदान करता है.
  2. आंवला रस कब्ज से राहत देने में मदद करता है.
  3. आंवला रस मल त्याग उत्तेजित करता है और पुरानी कब्ज के इलाज के लिए मदद करता है.
  4. आंवला रस शरीर को नया जन्म देता है यह बढ़ती उम्र के रोकथाम के लिए उत्तम उपचार है.
  5. आंवला रस मे हल्दी और शहद मिलाकर पीने से मधुमह की बीमारी मे आराम मिलता है.
यह भी पढ़े:  Low Blood Pressure: लो ब्लड प्रेशर के कारण और सही करने के घरेलु उपाय

इन्हें भी पढ़ें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 10, 2022 7:48 am

संबंधित समाचार