Race 3 का नया गाना रिलीज़ हुआ, इसे सुनकर आप भी पार्टी के मूड में आ जाएंगे

Advertisements
Advertisements

सलमान खान के फिल्म और गानों का हर किसी को बेस्रबी से इन्तजार होता है। अभी हाल ही में सलमान खान की मूवी रेस 3 का नया गाना रिलीज़ हुआ है। इस गान को देखकर आप का भी मन कर जायेगा पार्टी में जाने का।

इस गाने की खासियत यह है कि, इसमें सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट थिरकती नजर आ रही है और कह रही है ‘पार्टी चले अॉन’। और खुद सलमान खान ने इस गाने को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

यह भी पढ़े:  Race 3: जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में पहुंचेगी सलमान खान की ये फिल्म
Advertisements

गाना सुनकर आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे। गाने को आवाज़ मीका सिंह, यूलिया वंतूर, विक्की-हार्दिक ने दी है। इससे पहले भी रेस 3 की 4 गाने रिलीज हो चुके हैं, और चारों गाने दर्शकों को खूब पसंद आ रहे है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘अल्लाह दुहाई’ है रिलीज हुआ था। फैन्स ने इस गाने को खूब पसंद किया है। यह गाना रेस फ्रैंचाइजी की पुरानी फिल्मों ‘रेस’ और ‘रेस 2’ का भी टाइटल ट्रैक रह चुका है।

यह भी पढ़े:  Dabangg 3 Trailer Out: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, दमदार रुप में दिखें भाईजान

बता दें कि सलमान खान और जैकलीन स्टारर फिल्म रेस-3 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का लोगों को बेस्रबी से इन्तजार है। फिल्म रेस की अब तक की सीरीज में सैफ अली खान को लिया गया था। लेकिन इस बार सैफ की जगह सलमान को रखा गया है।

यह भी पढ़े:  Race 3 का पहला गाना 'हीरिये' रिलीज हुआ, देखे जैकलीन का पोल डांस

बता दें कि, रेस 3 को टिप्स के रमेश तौरानी और सलमान खान साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रेस 3 में सलमान खान के आलावा जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं।

गाने को यहाँ पर देखे

Updated On: June 8, 2018 11:01 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें