Ind vs Eng: Rishabh Pant ने खेला ऐसा हैरतअंगेज शॉट, Twitter पर जमकर वायरल हो रहा ये Video

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया.

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. ऋषभ पंत ने 62 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली. पंत की पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान 23वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद को एक ऐसा शॉट जमाया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया. पंत ने अजब अंदाज में डीप स्क्वायर लेग पर शॉट मारा.

इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद ने गेंद लेग स्टंप की तरफ फेंकी थी, जिसपर पंत ने हैरतअंगेज शॉट खेला और चौका जड़ दिया. ऋषभ पंत के इस शॉट की हर जगह तारीफ हो रही है. ट्विटर पर पंत के इस शॉट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़े:  Sourav Ganguly Health News: सौरव गांगुली का हालत स्थिर, पीएम मोदी ने फोन कर जाना दादा का हाल

बता दें कि तीसरे वनडे मैच में शिखर धवन, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक जमाए, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने के प्रयास में भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच में 329 रन तक ही पहुंच पाया.

यह भी पढ़े:  Ind Vs Zim Live Streaming: भारत Vs जिम्बाब्वे मैच कब-कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

Source Link

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Updated On: March 28, 2021 8:17 pm

यह भी पढ़े:  IPL 2022 RCB Full Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम शेड्यूल, खिलाड़ी और वेन्यू डिटेल्स

Related Posts