Incredible India: भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल जो आपको जरूर देखने चाहिए

भारत में घूमने के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थलों की लिस्ट जानें। कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती से लेकर केरल के समुद्र तट तक, कम बजट में विदेश जैसा मजा लें।

Incredible India: भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल जो आपको जरूर देखने चाहिए (Image Credit: Pixabay)
Incredible India: भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल जो आपको जरूर देखने चाहिए (Image Credit: Pixabay)

Best Travel Place In India: भारत विश्व में एक ऐसा देश है जहाँ घूमने के लिए बहुत सी अच्छी-अच्छी जगहें है. अगर आपके पास विदेश में जाकर घूमने के लिए बजट नहीं है तो आज हम आपको भारत में स्थित सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जहाँ आप कम पैसों में भी विदेशों का मजा ले सकते है.

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से पच्छिम तक घूमने के लिए पर्याप्त जगह है. यहाँ की प्राकृतिक मनोरम दृश्य, पहाड़ियों का नज़ारा, कल-कल करती नदियां, झील-झरने आदि का क्या कहना? देखते ही आपका मन मोह लेंगे। तो चलिए जानते है भारत के प्रसिद्द पर्यटन स्थल  (Best Travel Place In India) के बारे में –

भारत के पर्यटन स्थल (Best travel places in India)

केरल पर्यटन स्थल (Kerala Travel Places)

भारत के दक्षिण में केरल अरब सागर के तट पर बसा हुआ एक साफ सुथरा राज्य है. यहाँ पर घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल स्थित है। केरल को देवताओं के देश के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ की सुन्दरता और स्वच्छ वातावरण सैलानियों का मनमोह लेती है. केरल में स्थित प्रसिद्ध पद्मनाभ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है और इस मंदिर के दर्शन करने बहुत दूर-दूर से आतें है. केरल पृथ्वी पर स्थित सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जिसे “Gods Own Country” के नाम से भी जाना जाता है.

यह भी पढ़े:  Famous Beaches in Goa: हनीमून के लिए बेस्ट है गोवा के ये सुंदर बीच, घूमने जरूर जाएं

केरल घूमने का सही समय

केरल में घूमने का सबसे अच्छा मौसम सितम्बर -दिसम्बर है. केरल राज्य एक संस्कृतियों, परम्पराओं और लोक नृत्यों का क्षेत्र है। केरल में घूमने के लिए कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल इस प्रकार है- मुन्नार, थेककडी ,कोच्चि इत्यादि। समुद्र तट के अलावा केरल में अन्य पर्यटन स्थल भी हैं जैसे अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट,अरथुंकल चर्च आदि।

कश्मीर पर्यटन स्थल ( Kashmir Travel Places)

हिमालय की गोद में बसा जम्मू-कश्मीर एक साफ-सुथरा राज्य है. चारो ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ और प्राकृतिक दृश्य से परिपूर्ण जम्मू-कश्मीर में बहुत सी जगहें है जो सैलानियों का मन आकर्षित कर लेती है. यह राज्य भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है. जिसकी खूबसूरती देखने पूरी दुनिया से लोग आते है। इसी वजह से कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है.

यह भी पढ़े:  Top 10 Travel Tips: कहीं घूमने जाने से पहले इन 10 बातों रखे ध्यान, तो कभी नहीं खाएंगे धोखा

कश्मीर में घूमने लायक मुख्य जगहें

कश्मीर में घूमने के लिए मुख्य रूप से पर्यटन स्थल इस प्रकार हैं – श्रीनगर, गुलमर्ग, नागिन झील, पहलगाम, डलझील, परी महल, पटनीटॉप, मार्तंड सूर्य मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, लद्दाख, वैष्णो देवी.

FAQ Section

Q1. भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

A: भारत में कश्मीर, केरल, लद्दाख, गोवा, जयपुर, ऋषिकेश, शिमला, मनाली और अंदमान-निकोबार जैसे कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जहां आप कम बजट में शानदार छुट्टियां मना सकते हैं।

Q2. भारत में कश्मीर को धरती का स्वर्ग क्यों कहा जाता है?

A: कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी पहाड़ियां, डल झील, गुलमर्ग और पहलगाम जैसी जगहों के कारण इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

Q3. केरल घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

A: केरल घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से दिसंबर तक है, जब मौसम सुहावना रहता है और प्रकृति अपनी पूरी खूबसूरती पर होती है।

Q4. भारत में सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें कौन-सी हैं?

A: सर्दियों में शिमला, मनाली, औली, कश्मीर, मसूरी और लद्दाख जैसी जगहें घूमने के लिए परफेक्ट हैं।

Q5. क्या भारत में विदेश जैसी जगहें मौजूद हैं?

A: हां, भारत के केरल, कश्मीर, अंदमान-निकोबार, लद्दाख और गोवा जैसे कई पर्यटन स्थल आपको विदेश जैसी खूबसूरती का अनुभव कराते हैं।

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Best Android Travel Apps: घूमने का कर रहे हैं प्लान तो इन ऐप्स का जरूर करें इस्तेमाल

Updated On: August 30, 2025 9:00 pm

Related Posts