नए लुक और डिजाइन के साथ Ford EcoSport SE लॉन्च, इन कारों से होगा मुकाबला

फोर्ड ने अपनी दमदार एसयूवी कार EcoSport का नया SE वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. मिड साइज एसयूवी कार सेगमेंट में फोर्ड ईको स्पोर्ट को भारत में काफी पसंद किया जाता है.

फोर्ड ने अपनी दमदार एसयूवी कार EcoSport का नया SE वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. मिड साइज एसयूवी कार सेगमेंट में फोर्ड ईको स्पोर्ट को भारत में काफी पसंद किया जाता है. अब नए वेरिएंट के आने के बाद माना जा रहा है कि इसकी डिमांड और बढ़ जाएगी. Ford EcoSport SE में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं लेकिन एक बड़ा बदलाव ये है कि इस कार के पीछे रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील को हटा दिया गया है. अब नई ईको स्पोर्ट में एक पंचर रिपेयर किट दी गई है, जो जरूरत पड़ने पर टायर को हटाने के बिना उसमें आए पंचर को लगा सकती है.

लुक और डिजाइन- नई इकोस्पोर्ट SE का डिजाइन काफी हद तक अमेरिका और यूरोपीय देशों में मिल वाली इस सेगमेंट की कारों जैसा है. नई कार में सिर्फ स्पेयर व्हील का ही बड़ा बदलाव नहीं है. इस नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में नया डुअल-टोन रियर बंपर दिया गया है जो इसके स्पोर्टी लुक को दिखाता है. हालांकि कार में पहले की तरह ही फ्रंट ग्रिल और 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़े:  दुकाती ने भारत में उतारा Monster 821, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

इंजन और कीमत- बात करें Ford EcoSport SE के इंजन की तो इसमें 2 इंजन का ऑप्शन दिया गया है. इसमें 1.5-लीटर 3-सिलेंडर TiVCT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 122 PS का पावर और 149 Nm का टार्क दता है. वहीं 1.5-लीटर का TDCi डीजल इंजन 100 PS का पावर और 215 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. आपको दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. भारत में Ford EcoSport SE पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है. वहीं डीजल इंजन वर्जन की कीमत 10.99 लाख रुपये है.

यह भी पढ़े:  Maruti Alto 800: नई मारुति आल्टो 800 भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

खास फीचर्स- EcoSport SE और टाइटेनियम वेरिएंट में डुअल फ्रंट एयरबैग, एक रियर कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर वाइपर और डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, कीलेस एंट्री और गो, 9.0-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में फोर्डपास इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी और पावर्ड सनरूफ भी दिया गया है. बात करें इकोस्पोर्ट एसई के फीचर्स की तो इसमें टायर प्रेशन मॉनिटर, Ford PassTM इंटीग्रेशन, SYNC 3 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए है, ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

फोर्ड ईकोस्पोर्ट के मुकाबले की बात करें, तो मारुति की विटारा ब्रेज़ा, क्रेटा और किया सोनेट जैसी कारों से इसकी टक्कर है. मारुति की विटारा ब्रेज़ा में 1 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है. इसका पेट्रोल इंजन 1462 सीसी का है. ब्रेज़ा मैनुअल & ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. विटारा ब्रेज़ा का माइलेज 17.03 से 18.76 किमी प्रतिलीटर है. विटारा ब्रेज़ा 5 सीटर कार है जिसकी लम्बाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm और व्हीलबेस 2500mm का है. इसकी कीमत विटारा ब्रेजा 7.39 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसका टॉप मॉडल 11.40 लाख रुपये का है.

यह भी पढ़े:  Jeep SUV Wrangler भारत में हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और दमदार फीचर्स

Source Link

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

संबंधित समाचार