जानिए KTM 250 Adventure बाइक के दमदार फीचर्स और कीमत

KTM 250 Adventure के फीचर्स की बात करें तो इसमें 248cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 9000 rpm पर 29.5 bhp का पावर और 7,500 rpm पर 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

KTM ने भारत में अपनी KTM 250 Adventure को पिछले साल नवम्बर में लॉन्च कर दिया है. KTM 390 Adventure के मुकाबले KTM 250 Adventure करीब 50 हजार रुपये सस्ती है. बता दें कि, दिल्ली में KTM 250 Adventure की एक्स-शोरूम कीमत 2.44 लाख रुपये है.

KTM 250 Adventure के फीचर्स

KTM 250 Adventure के फीचर्स की बात करें तो इसमें 248cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 9000 rpm पर 29.5 bhp का पावर और 7,500 rpm पर 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक है और ये 400 किलोमीटर की रेंज है.

यह भी पढ़े:  जाने Maruti Ciaz facelift भारत में कब होगा लॉन्च और इसकी खासियत

बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. अगर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो KTM 250 Adventure में 320mm डिस्क अपफ्रंट और रियर में 230mm डिस्क दिया गया है. बाइक में GPS ब्रैकेट्स, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, क्रैश बंग्स, हेडलैंप प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़े:  Bajaj Pulsar NS 125 पावरफुल इंजन के साथ लॉन्‍च, जानिए कीमत; मिलेंगे ये फीचर्स
KTM 250 Adventure
KTM 250 Adventure

KTM 390 Adventure बाइक में मिलने वाले क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम फीचर्स उपलब्ध नहीं हैं. KTM 250 Adventure का इंडियन मार्केट में Royal Enfield Himalayan, BMW G 310 GS और Hero XPulse 200 जैसी अन्य अडवेंचर बाइक्स से मुकाबला है.

यह भी पढ़े:  Mahindra XUV 3XO का नया REVX EDGE वेरिएंट लॉन्च, ₹9.39 लाख से शुरू हुई कीमत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

संबंधित समाचार