Sattu Ka Paratha Recipe – घर पर स्वादिष्ट सत्तू का पराठा कैसे बनाएं, यहां जानिए

Sattu Ka Paratha Recipe: ठंड के मौसम में लोग कई तरह के पराठे का लुत्फ़ उठाते है. इस मौसम में मेथी, बथुआ, गोभी से लेकर आलू के पराठे हर घर में रोज बनता रहता है.

Sattu Ka Paratha Recipe: ठंड के मौसम में लोग कई तरह के पराठे का लुत्फ़ उठाते है. इस मौसम में मेथी, बथुआ, गोभी से लेकर आलू के पराठे हर घर में रोज बनता रहता है.

आज हम आपको इस आर्टिकल में सवादिष्ट सत्तू के पराठे (Sattu Ka Paratha) कैसे बनाते है इसके बारे में बताएंगे. लेकिन सबसे पहले हम आपको बता दें कि, सत्तू को चने से बनाया जाता है. यह हेल्थ के लिए भी लाभदायक होता है.

यह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बनाये जाने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन है. बहुत लोग इसे टमाटर की मीठी चटनी, रायता या मनपसंद आलू सब्जी के साथ भी खाते है.

यह भी पढ़े:  Masala Tea Recipe: मसाला चाय कैसे बनाएं, यहां पर जाने पूरी विधि

सत्तू का पराठा बनाने के लिए सामग्री – Sattu Ka Paratha Ingredients

  1. सत्तू 1 कप
  2. आटा 200 ग्राम
  3. प्याज़ बारीक कटे हुए
  4. अदरक बारीक कटा हुआ
  5. हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  6. अजवाइन (थोड़ी सी)
  7. निंबु का रस
  8. सरसों का तेल
  9. नमक (स्वादानुसार)

सत्तू का पराठा बनाने की विधि – How to make Sattu Ka Paratha

सत्तू का पराठा (Sattu Ka Paratha) बनाने के लिए सबसे पहले आप फिलिंग (पूरन) बना लें. इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सत्तू, अदरक, कटा हुआ प्याज, नींबू का रस, नमक और सरसों का तेल को अच्छी तरह से मिलाए. इसके बाद सख्त आटा गूंद लें. फिर समान आकार की आटा की लोई लें और हर हिस्से के बीचोंबीच थोड़ा गड्ढा बना लें.

यह भी पढ़े:  Muskmelon Juice Recipe: गर्मियों के मौसम में स्वादिष्ट खरबूजे का जूस कैसे बनाए

अब इन गड्ढों में बनाया हुया सत्तू का फिलिंग भर दें और गोल आकार दें. अब इसके बाद एक नॉन स्टिक तवा गरम करें. अब गोल की हुई लोई का परांठा बेल लें. फिर पराठा को तवे पर रख कर तेल लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें. इसके बाद आपका मनपसंद सत्तू का पराठा तैयार हो गया है. अब आप इसे मीठी चटनी, हरी धनिया चटनी, आलू टमाटर की सब्जी और बूंदी रायता के साथ परोसे.

यह भी पढ़े:  Aloo Methi Recipe: घर पर बनाएं मेथी आलू की हेल्दी और टेस्टी सब्जी

इन्हें भी पढ़ें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: December 2, 2022 10:43 pm

Related Posts